पिंडारी ग्लेशियर में फंसे अमेरिकी पर्वतारोहियों का दल सुरक्षित, वापस खाती के लिए रवाना

Edited By Nitika, Updated: 23 Apr, 2023 09:14 AM

us climbers team safe

उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में फंसे अमेरिकी पर्वतारोहियों का दल सुरक्षित है और शनिवार को दल वापस खाती के लिए रवाना हो गया है। बागेश्वर जिला प्रशासन पर्वतारोहियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में फंसे अमेरिकी पर्वतारोहियों का दल सुरक्षित है और शनिवार को दल वापस खाती के लिए रवाना हो गया है। बागेश्वर जिला प्रशासन पर्वतारोहियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तीन अप्रैल को अमेरिकी पर्वतारोहियों का एक दल रानीखत से पिंडारी ग्लेशियर के लिए रवाना हुआ था। दल में कुल 14 सदस्य हैं। इनमें 13 अमेरिकी पर्वतारोही व एक गाइड शामिल है। यह दल पिंडारी व मिलम ग्लेशियर की 40 दिन की प्रशिक्षण यात्रा पर गया हुआ था। दल के सदस्य जैसे ही पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे वैसे हिमस्खलन हो गया।

दल सुरक्षित स्थान पर चला गया लेकिन दल का कुछ सामान हिमस्खलन की चपेट में आ गया। दल आगे मिलम ग्लेशियर की यात्रा पर नहीं जा पाया। उन्होंने बताया कि दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। आज दल वापस खाती के लिए रवाना हो गया है। पिंडारी जीरों प्वाइंट से खाती की दूरी 27 किमी. है। इसलिए दल के शनिवार को 12 किमी. ग्वाली ही पहुंचने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की ओर से पर्वतारोहियों की सुरक्षा व मदद के लिए एक टीम को रवाना कर दिया गया है। टीम शनिवार सुबह खाती से आगे के लिए रवाना हो गई थी।

टीम में स्वास्थ्य महकमे के अलावा राज्य आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग एवं पुलिस के जवान शामिल हैं। साथ ही पर्वतारोहियों के लिए प्रशासन की ओर से खाने का सामान भी भेजा गया है। प्रशासन की ओर से पर्वतारोहियों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर की भी मांग की गई है। फिलहाल दल नीचे के लिए रवाना हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!