ट्रैकिंग के दौरान चौखंबा पर्वत में फंसी दो विदेशी महिला, हेलीकॉप्टर के माध्यम से सर्च अभियान जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Oct, 2024 09:44 AM

two foreign women trapped in chaukhamba mountain during trekking

चामोलीः उत्तराखंड के चमोली में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, दो विदेशी महिलाएं चौखंबा में ट्रैकिंग पर गई थी, लेकिन वे वहां फंस गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फंसे होने की सूचना एंबेसी को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कवायद शुरू...

चामोलीः उत्तराखंड के चमोली में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, दो विदेशी महिलाएं चौखंबा में ट्रैकिंग पर गई थी, लेकिन वे वहां फंस गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फंसे होने की सूचना एंबेसी को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कवायद शुरू हुई। बीते शुक्रवार को दिनभर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से चौखंबा चोटी के इर्द गिर्द सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बीती 3 अक्टूबर की शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान दोनों विदेशी ट्रैकर महिलाओं का सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए थे। इसी के साथ ही दोनों महिलाएं भी बर्फ से ढके चौखंबा पर्वत पर फंस गई। इस दौरान महिला पर्यटकों ने पेजर की सहायता से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। वहीं इस मामले की सूचना पर चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। बीते शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बद्रीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। इस के चलते चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि आज यानी शनिवार को एनडीआरएफ की टीम उन्हें फिर से ढूंढने जाएगी।

बता दें कि 6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजनेमान्नेरस 27 वर्ष और यूएसए नागरिक मिचेलथेरेसा देवोरोक उम्र 23 वर्ष इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंभा ट्रैकिंग पर गए थे। इसके अतिरिक्त उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्टूबर तक की अनुमति है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!