इन 20 अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2026 04:08 PM

these 20 officers joined the congress party

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में लगभग बीस से अधिक सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हुए पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन...

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में लगभग बीस से अधिक सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हुए पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बैंकिंग सेक्टर में 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुके पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रीतम सिंह आर्य के नेतृत्व में ऑर्डिनेंस विभाग, सेना, रिटायर्ड अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर पार्टी मुख्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और हरीश रावत ने कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए पूर्व अधिकारियों को पार्टी का पटका और फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों ने आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है, यह बड़ी खुशी की बात है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहे इन सेवानिवृत अधिकारियों के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

कहा कि आम लोग अब केंद्र की सत्ता और राज्य की सत्ता की निरंकुश सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं। गोदियाल का कहना है कि आने वाले समय में कई और पूर्व अधिकारी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!