Edited By Ramanjot, Updated: 17 Sep, 2023 12:05 PM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु तथा प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की गई। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सभी...
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को राज्य भर में उत्सव का माहौल रहा। बद्रीनाथ व केदारनाथ धामों और मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीनस्थ मंदिरों के अलावा, गंगोत्री यमुनोत्री में उनके दीर्घायु होने के लिए विशेष महाअभिषेक और पूजा अर्चना हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन ‘युवा संकल्प' के रूप में मनाया। जगह-जगह रक्तदान शिविर भी लगाए गए। बद्रीनाथ धाम में महाभिषेक एवं केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा यज्ञ-हवन संपन्न हुआ एवं मंदिर समिति के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।

भगवान बदरी विशाल की हुई महाभिषेक पूजा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु तथा प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की गई। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। बद्रीनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नाम गोत्र से प्रात: भगवान बदरी विशाल की महाभिषेक पूजा हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न की। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार महाअभिषेक में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविन्द्र भट्ट राजेंद्र सेमवाल,विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी हुआ। केदारनाथ धाम में भी मुख्यमंत्री के नाम, गोत्र से भगवान केदारनाथ का रूद्राभिषेक तथा हवन हुआ। भैरव नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया।

इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, ललित त्रिवेदी, मृत्यंजय हीरेमठ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल तथा प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी मौजूद रहे। नृसिंह मंदिर, जोशीमठ में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से:श्री नृसिंह बदरी की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक नौटियाल तथा नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण मौजूद रहे।