Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2023 03:02 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गंगोलीहाट तहसील की है। गंगोलीहाट के राजस्व पुलिस अधिकारी (तहसीलदार) अबरार अहमद ने बताया कि बुरसुम गांव में वाद विवाद के बाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राम का...
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ताई, उसकी पुत्री तथा पुत्रवधु की कथित तौर पर एक धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गंगोलीहाट तहसील की है। गंगोलीहाट के राजस्व पुलिस अधिकारी (तहसीलदार) अबरार अहमद ने बताया कि बुरसुम गांव में वाद विवाद के बाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राम का अक्सर अपनी ताई से झगड़ा होता था। ताई, उसके पिता के चचेरे भाई की दूसरी पत्नी थी।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
अहमद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी राम का अपनी ताई से झगड़ा हुआ और जब ताई की पुत्री तथा पुत्र वधु ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो राम ने तीनों महिलाओं की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान हेमंती देवी (68), रामा देवी (25) और माया देवी (21) के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।