क्वारब के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित, सैकड़ों कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Oct, 2024 04:24 PM

road blocked due to landslide near qarab

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के हल्द्वानी में क्वारब के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। इसके चलते  कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से क्वारब में भूस्खलन हो रहा है। लेकिन केंद्र...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के हल्द्वानी में क्वारब के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। इसके चलते  कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से क्वारब में भूस्खलन हो रहा है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने अभी तक इसका कोई संज्ञान  नहीं लिया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस के द्वारा धरना दिया गया है।  

कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुमाऊं को जोड़ने वाली एनएच 309 अल्मोड़ा क्वारब के पास भूस्खलन के कारण पिछले एक महीने से बाधित है। ऐसे में अल्मोड़ा, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ के वाहनों को घंटो जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा संज्ञान लिया गया था।  इसके बावजूद भी इसमें कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। इसी बीच कांग्रेस के अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने आज क्वारब पुल पर सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ धरना दिया है।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा की पिछले कई महीनों से क्वारब के पास मार्ग बाधित को लेकर धरना दिया है। इस मामले में आगे जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!