स्थापना दिवस पर BJP के मुखपत्र ‘देव कमल' के विशेषांक का विमोचन, धामी-भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2024 10:10 AM

release of special issue of bjp manifesto on foundation day

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामर्थ्य पर मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य तय किया है।

 

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामर्थ्य पर मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य तय किया है। दोनों नेताओं ने देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय पर ध्वज आरोहण करने के बाद, पार्टी के मुखपत्र ‘देव कमल' के विशेषांक का विमोचन करते हुए सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में धामी ने संवाददाताओं से कहा कि यह स्थापना दिवस ऐसे समय आया है, जब देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा,‘‘हम संकल्प लेते हैं कि इस बार के चुनाव में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के लिए राज्य की पांचो सीटों को हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ टोली, पन्ना प्रमुख, शक्तिकेंद्र पर मुस्तैद कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के प्रयासों से इस बार की जीत 2014 और 2019 से कई गुना बड़ी होने जा रही है।'' धामी ने प्रधानमंत्री के आगामी दौरे संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मोदी जी का आना हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ देवभूमिवासियों में भी नई ऊर्जा का सृजन करता है। उनका हमेशा उत्तराखंड के प्रति खास लगाव रहता है। यही वजह है कि केंद्र की योजनाओं से प्रदेश तेज गति से विकास पथ पर दौड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपनी ही पार्टी पर आलस्य संबंधित बयान पर तंज कसा कि वह अनुभवी नेता है। उन्हे कांग्रेस की हार का पहले ही अंदाजा हो गया है। इसी लिए सच्चाई उनके मुख से बयां हो रही है।

PunjabKesari

इस दौरान, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। साथ ही सबसे लोकप्रिय नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 400 पार का जो लक्ष्य हमें दिया है, वह आप जैसे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के दम पर दिया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं, क्योंकि देश भर में हो रहे विकास एवं जन कल्याण के कामों का उन पर प्रभाव है। उन्होंने कहा कि हम जब स्थापना दिवस मनाते हैं तो हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम पार्टी के इतिहास विचार और सिद्धांतों को आने वाली पीढ़ी के मध्य लेकर जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से नमो ऐप पर जारी माइक्रोडोनेशन अभियान को और तेजी से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव एवं अन्य सांगठनिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए सभी कार्यकर्ता का इसमें सहयोग अपेक्षित है। उन्होने कहा कि फंड जुटाना भी एक पक्ष हो सकता है, लेकिन हमारा लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना है। लिहाजा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता न्यूनतम? 5 का डोनेशन नमो ऐप के माध्यम से करते हुए, पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाना है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं के सम्मुख विस्तार से पार्टी के इतिहास एवं उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम एकमात्र पार्टी हैं, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब जब देश पर संकट आया, हमने अपने नुकसान की चिंता नहीं करते हुए राष्ट्र सुरक्षा में आगे आने का काम किया। उन्होंने आपातकाल के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने देशहित में जनसंघ पार्टी की अलग पहचान को त्याग, सबसे अधिक सांसद होने के बाद भी मंत्री पदों को लेकर तत्कालीन सरकार में कभी मोह नहीं किया। वह दौर भी हमने देखा, जब 6 अप्रैल 1986 को देश के पश्चिमी किनारे से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने अंधेरा छटने, सूरज निकलने और कमल खिलने का भरोसा हमें दिया। इसके बाद दो सांसदों के साथ शुरू हुआ हमारा सफर करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों के दम पर आज 303 तक जा पहुंचा है, जिसे हमें इन चुनाव में 370 के पार ले जाना है।

PunjabKesari

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम देश के लिए सर्वस्व बलिदान और समर्पण का भाव पैदा करने वाली पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं। हम जब पार्टी के विचार को समाज में आगे बढ़ाते हैं तो कहीं ना कहीं वह भारत का विचार ही होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं जनजागरण कि हमारी अनवरत यात्रा का ही परिणाम है कि आज प्रत्येक बूथ पर योग्य कार्यकर्ताओं की टोली हम खड़ा करने में सफल हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!