उधम सिंह नगर में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Edited By Nitika, Updated: 15 Aug, 2024 04:51 PM

partition vibhishika program organized in udham singh nagar

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बीते बुधवार को शिक्षा के ग्रैंड हेरिटेज में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा शिरकत की गई। इस दौरान विभाजन का दर्द झेलने वाले जनपद उधम सिंह...

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बीते बुधवार को शिक्षा के ग्रैंड हेरिटेज में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा शिरकत की गई। इस दौरान विभाजन का दर्द झेलने वाले जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के लोगों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ हीी शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में गणेश जोशी ने कहा कि विभाजन के समय हमारी बहन बेटियों पर जो अत्याचार हुए थे, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आजादी से पहले जो भी हमारे लोगों को दर्द झेलना पड़ा, उसकी कहानी सुनकर आज भी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि किच्छा में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के आयोजन द्वारा विभाजन का दर्द झेलने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी क्षेत्रवासियों को दिखाई गई। साथ ही  उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!