अब घर बैठे जमा कर सकते हैं हाउस टैक्स, हल्द्वानी नगर निगम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ किया एमओयू

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Oct, 2024 11:07 AM

now you can deposit house tax sitting at home haldwani municipal corporation

हल्द्वानी : उत्तराखंड का हल्द्वानी नगर निगम अब भवन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम हल्द्वानी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक एमओयू किया है। इसमें एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। इसके चलते लोग क्यूआर कोड के...

हल्द्वानी : उत्तराखंड का हल्द्वानी नगर निगम अब भवन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम हल्द्वानी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक एमओयू किया है। इसमें एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। इसके चलते लोग क्यूआर कोड के माध्यम से घर बैठे अपने हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन जांच भी कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।

दरअसल, ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों बरेली, आगरा और प्रयागराज जैसे नगर निगमों में लोगों को दी जाती हैं। इसी बीच अब हल्द्वानी नगर निगम भी लोगों को यह सुविधा देने जा रहा है। बताया गया कि हल्द्वानी ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाला राज्य का पहला नगर निगम बनेगा। वहीं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने जानकारी दी है कि लोगों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड भेजा जाएगा। जिसके माध्यम से स्कैन करके हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के भवन स्वामी अपना टैक्स घर बैठे जमा कर सकेंगे और उसका पूरा ब्यौरा भी देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। इसके साथ-साथ निगम की आय में वृद्धि होगी, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि उनके पास नगर निगम अंतर्गत सभी भवन स्वामियों का पूरा डाटा उपलब्ध है। जिसे नगर निगम ऑनलाइन पोर्टल में लोड करेगा। यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी कर ली जाएगी इसके बाद लोगों को कोई आपत्ति या सुझाव होंगे उस पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से यह पोर्टल नि:शुल्क तैयार किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!