देवप्रयाग में भारी भूस्खलनः पहाड़ी दरकने से भरभराकर गिरा मलबा, कई वाहन दबे; दो घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2025 01:42 PM

massive landslide in devprayag debris fell down due

देवप्रयागः उत्तराखंड की संगम नगरी देवप्रयाग में सोमवार को भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हुआ। संगम क्षेत्र से सटे पौड़ी बहा बाजार में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। जबकि कई वाहन दबे है।

इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची है। टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। पौड़ी-राजमार्ग पर मलबा जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसे सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के समय सतर्क रहें। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!