Uttarakhand News... कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आह्वान पर सितारगंज के अनेक नेता BJP में शामिल

Edited By Nitika, Updated: 14 Mar, 2024 11:41 AM

many leaders of sitarganj join bjp

‘मोदी जी 140 करोड़ देश वासियों की चिंता करते हैं, हमे अब उनके लिए करना है' के संकल्प के साथ, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) जैसी अन्य पार्टियों के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंगलवार को...

 

देहरादूनः ‘मोदी जी 140 करोड़ देश वासियों की चिंता करते हैं, हमे अब उनके लिए करना है' के संकल्प के साथ, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) जैसी अन्य पार्टियों के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आह्वान पर यहां स्थित पार्टी कार्यालय में सितारगंज, शक्तिफार्म, जसपुर से पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवांगुतकों को फूलमाला एवं पटका पहनाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों से अच्छे लोगों का आना बताता है कि भाजपा में आने का यही सही समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में वो दौर भी था, जब मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था लेकिन आज हम इन सभी सुविधाओं से बहुत आगे निकलते हुए विकसित भारत निर्माण के मिशन की दिशा में आगे बढ़ गए हैं।

PunjabKesari

भट्ट ने कहा कि आज रहने के लिए मकान, मुफ्त इलाज, राशन, गैस के साथ सड़कें, रेल, हवाई कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा आम लोगों को मिल रही हैं, जो विपक्ष के 15 लाख के आरोपों से कई मायने में ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि देश ने देखा है, जिस परियोजना का मोदी जी शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। दुनिया में उन्होंने भारत के सम्मान को इतना बढ़ाया है कि दूसरे देशों के राष्ट्र प्रमुख उनके चरण स्पर्श करते हैं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों की चिंता कर रहे हैं। अब हमारा उनके लिए करने का समय है। लिहाजा आप सबको भी चुनाव से पहले के अपने समय, क्षमता और प्रयासों को मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि आसपास के बूथों पर जो भी मत पड़े, वो शत-प्रतिशत कमल खिलाने वाला होना चाहिए।
 

वहीं इस अवसर पर, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आप आज जिस पार्टी में आए हैं, वह दुनिया की सबसे बड़ी होने के साथ साथ सबसे अनुशासित पार्टी भी है। लिहाजा सभी को पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों को आत्मसार करते हुए संगठन में काम करना है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर देश निर्माण और विश्वगुरु बनने के लिए पीएम मोदी जी के प्रयासों को मजबूती देने का काम करना हैं। उन्होंने आने वाला दशक, उत्तराखंड का बनाने का जो लक्ष्य हमे दिया है, उसे भी हम सबको मिलकर पूरा करना है।

PunjabKesari
पार्टी में शामिल होने वाले नगर पंचायत, शक्ति फार्म के निवर्तमान अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव आप पार्टी के टिकट से सितारगंज से जिसके खिलाफ लड़ा, आज उन्ही के नेतृत्व में मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश और देश जिस तरह लगातार विकास कर रहा है, उससे हम सभी बेहद प्रभावित हुए हैं। ऐसे में हमारे लिए संभव नही था कि मोदी जी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा से खुद को अछूता रखा जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम सभी समर्पित भाव से पार्टी और देश को आगे बढ़ने के लिए काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!