उत्तराखंड के लाल को पूर्णानंद घाट में दी गई अंतिम विदाई, मणिपुर में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ में हुए थे शहीद

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2024 03:38 PM

last farewell given to lal of uttarakhand at purnanand ghat

टिहरीः उत्तराखंड का एक और लाल मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गया है। दरअसल, मणिपुर में एक अभियान में सेना का जवान शहीद हुआ था। वहीं आज उनको पूर्णानंद घाट में अंतिम विदाई दी गई।

टिहरीः उत्तराखंड का एक और लाल मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गया है। दरअसल, मणिपुर में एक अभियान में सेना का जवान शहीद हुआ था। वहीं आज उनको पूर्णानंद घाट में अंतिम विदाई दी गई। 

जानकारी के अनुसार, शहीद जवान हजारी चौहान टिहरी के देवप्रयाग का रहने वाला है। वहीं मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रदेश का जवान शहीद हो गया। इस घटना के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर ऋषिकेश में पहुंचा, जहां आज यानी 27 अगस्त को 12 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई।

 बता दें कि उत्तराखंड के शहीद जवान हजारी चौहान निवासी टिहरी के अंतिम संस्कार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी शामिल हुए ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!