हरिद्वारः आप कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मनीष सिसोदिया, केजरीवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में की निंदा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Oct, 2024 04:26 PM

haridwar manish sisodia reached aap workers conference

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के द्वारा गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हरिद्वार स्थित सैनी आश्रम में किया गया। इस दौरान आयोजित आप कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिरकत की। वहीं, इस...

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के द्वारा गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हरिद्वार स्थित सैनी आश्रम में किया गया। इस दौरान आयोजित आप कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिरकत की। वहीं, इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बता दें कि इस सम्मेलन समारोह में हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा।  वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति को भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए भाजपा को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पहले भी अरविंद केजरीवाल को भाजपा खत्म करना चाहती थी और इसके लिए बीजेपी ने उनके (पूर्व उप मुख्यमंत्री) ऊपर और केजरीवाल के ऊपर झूठे आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और जनहित के कार्यों से डरी हुई है।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा द्वारा आम पार्टी पर लगाए तमाम झूठे आरोपों के बावजूद जनता नहीं मानती है कि अरविंद केजरीवाल कोई गलत काम कर करते है। इसके अतिरिक्त कहा कि भाजपा कितने भी षड्यंत्र रच ले, लेकिन आम आदमी पार्टी के विचारों को समाप्त नहीं कर सकती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!