रानीबाग में बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस; मासूम की मौत के बाद इलाके में बवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 04:25 PM

haldwani road accident roadways bus runs over 4 year old girl

बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से आ रही 4 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई।

Haldwani Road Accident: उत्तराखंड में हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने 4 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। बस करीब 20 मीटर तक बच्ची को घसीटती चली गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। 

बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से आ रही 4 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने बस नहीं रोकी और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। 

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैफिक नियमों के पालन और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!