मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास

Edited By Nitika, Updated: 24 Nov, 2023 04:39 PM

egas celebrated with pomp in cm assembly

मुख्यमंत्री की विधानसभा के साथ ही पूरे चंपावत जिले में उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम चंपावत जिला मुख्यालय के गोरलचोड़ मैदान, टनकपुर के गांधी मैदान व लोहाघाट के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुए।

 

चंपावत/नैनीतालः मुख्यमंत्री की विधानसभा के साथ ही पूरे चंपावत जिले में उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम चंपावत जिला मुख्यालय के गोरलचोड़ मैदान, टनकपुर के गांधी मैदान व लोहाघाट के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुए।

जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां सांस्कृतिक दलों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा सभी को इगास पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसके अलावा लोहाघाट के रामलीला मैदान तथा गांधी मैदान टनकपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से इगास पर्व का आयोजन किया गया। गोरलचौड़ कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सौरव असवाल, ईओ नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!