DM ने सुरक्षा के मद्देनजर CCTV के लिए जारी किया बजट, 15 विभिन्न स्थानों पर लगेंगे कैमरे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2024 03:16 PM

dm released budget for cctv in view of security

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिला प्रशासन ने पलटन बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर लगने जा रहे सीसीटीवी कैमरे के लिए बजट जारी कर दिया है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि 15 विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे ।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जानकारी दी है कि पलटन बाजार में 12 लाख 5 हजार 606 रुपए की लागत से 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, डीएम ने बताया कि कैमरे पलटन बाजार से धामावाला मार्ग में 15 विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि जल्द से जल्द यह सीसीटीवी लगाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों पलटन बाजार में सामने आई विवादित घटनाओं के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जिला पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के लिए बजट रिलीज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!