Diwali 2024: उत्तराखंड के CM धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Oct, 2024 08:50 AM

diwali 2024 uttarakhand cm dhami extended hearty congratulations

देहरादूनः आज यानी 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर देशभर में उत्साह और उमंग है। बता दें कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त...

देहरादूनः आज यानी 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर देशभर में उत्साह और उमंग है। बता दें कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप सभी को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग एवं सकारात्मकता का संचार करे। मां लक्ष्मी और प्रभु गणेश जी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण हो।"

बता दें कि दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने के रूप में मनाया जाता है। साथ ही दीपावली का पर्व मर्यादा एवं सछ्वावना का संदेश भी देता है। इसके अतिरिक्त हम सभी को दीपावली पर्व पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!