बारिश के बीच अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, चिकित्सा प्रभारी की दर्दनाक मौत; स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2026 04:05 PM

dilapidated hospital wall collapses medical officer in charge dies a tragic dea

​​​​​​​स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अस्पताल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और दीवारों की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

Chamoli News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चमोली जिले के नारायणबगड़ से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में जर्जर सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की चपेट में आकर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से डॉ. डिमरी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक के निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अस्पताल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और दीवारों की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते पुराने ढांचों की मरम्मत कराई जाती तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। यह हादसा मानसून के दौरान सरकारी भवनों की जर्जर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने प्रशासन से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक भवनों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!