हरिद्वार में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, हर की पौड़ी पर हजारों की संख्या में किए गए दीप प्रज्वलित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Nov, 2024 09:58 AM

dev diwali was celebrated with great pomp in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गंगा सभा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, देव दीपावली के मौके पर...

हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गंगा सभा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, देव दीपावली के मौके पर श्री गंगा सभा,तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के द्वारा घाटों पर हजारों दीप जलाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार की संध्या पर हर की पैड़ी गंगा घाट पर विशेष आतिशबाजी की गई। इस दौरान गंगा घाट पर हजारों की संख्या दीप जलाकर विशेष रोशनी भी की गई। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते बीती शाम से ही श्रद्धांलु हरिद्वार में पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, इस मौके पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गंगा सभा का वार्षिक कार्यक्रम है। जिस के माध्यम से श्रद्धालु देवताओं को और मां गंगा को दीप समर्पित करते हैं। इस दीपोत्सव में विश्व से पूरे भारत वर्ष से श्रद्धालु यहां आते है। सभी अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए देवताओं और पितरों को दीपदान कर आशीर्वाद प्राप्त करते है।

गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए है। इस दौरान हर की पौड़ी दियों की रोशनी से प्रकाशमान दिखाई दी। वहीं, इस भव्य अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में पूरे विश्व एवं देश से श्रद्धालु मौजूद रहे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!