CM Helpline में जन शिकायतों के समाधान में हो रही देरी पर सीएम नाराज, कहा- अधिकारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2025 12:33 PM

cm is angry over the delay in resolving public complaints in cm helpline

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आभासी माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की और समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें...

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आभासी माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की और समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए।

जन शिकायतों के समाधान में हो रही लेट- लतीफी पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की नाराजगी 
सीएम धामी ने सभी विभागाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का भुगतान हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जन मानस की है। जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। राजस्व विभाग, वन विभाग और शिक्षा विभाग में जन शिकायतों के समाधान में हो रही लेट- लतीफी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अधिक समय तक लंबित प्रकरणों के मामले में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी मामलों की नियमित निगरानी करें। जिन क्षेत्रों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उसका कारण जानने के साथ ही उचित समाधान के लिए आगे की योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

180 दिन से अधिक लंबित मामलों पर विशेष अभियान चलाकर निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सुनिश्चित करें कि जिन समस्याओं का समाधान जिस स्तर पर हो सकता हैं, वहीं समाधान किया जाए। अनावश्यक रूप से शिकायत उच्च स्तर पर आने पर उन अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए, जो अपने स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाए। पेयजल से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। आगामी ग्रीष्म काल के दृष्टिगत भी प्रदेश में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था की जाए। 180 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों पर विशेष अभियान चलाकर उनका निस्तारण करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को दिए हैं।

धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 05 लोगों की सुनी समस्याएं 
धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 05 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव, न्याय, प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव एल.फैनई, आर.मीनाक्षी सुंदरम, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ, सभी विभागों के सचिव, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, आभासी से उपाध्यक्ष, राज्य आपदा प्रबंधन, विनय रोहिला, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!