CM धामी ने केदारनाथ में श्रमिकों के लिए भेजे ट्रैक सूट, ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Nov, 2024 03:22 PM

cm dhami sent track suits for the workers in kedarnath

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रमिकों के लिए विशेष कदम उठाया है। दरअसल, सीएम धामी ने केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रमिकों के लिए विशेष कदम उठाया है। दरअसल, सीएम धामी ने केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री भेजी है। बता दें कि आज यानी शुक्रवार को धामी ने श्रमिकों के लिए सामान से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

Image

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी 29 नवंबर को सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर (CSR) मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया।

Image

वहीं, इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!