देहरादून में गोलीबारी में मारे गए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जोशी के घर पहुंचे CM धामी, जताया शोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Apr, 2026 03:43 PM

cm dhami reached the house of retired brigadier joshi

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस दिया। गौरतलब है कि देहरादून में रोडरेज की घटना के दौरान अराजक तत्वों की फायरिंग में...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस दिया। गौरतलब है कि देहरादून में रोडरेज की घटना के दौरान अराजक तत्वों की फायरिंग में सुबह की सैर पर निकले ब्रिगेडियर जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। 

ब्रिगेडियर जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर सीएम धामी ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान, स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!