CM धामी ने जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण, मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2024 01:21 PM

cm dhami inaugurated the ct scan machine in district hospital champawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹5 करोड़ 18 लाख 68 हजार की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।


चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹5 करोड़ 18 लाख 68 हजार की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो रही है। अब CT स्कैन मशीन संचालित होने के बाद लोगों को अन्य जनपदों के अस्पतालों में भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है तथा जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है, उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!