हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा-राज्य में लाएंगे सशक्त भू कानून

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Oct, 2024 04:05 PM

chief minister pushkar singh dhami reached haldwani

हल्द्वानी:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच चुके है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौके पर सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है। इसी के साथ...

हल्द्वानी:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच चुके है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौके पर सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है। इसी के साथ ही कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्राप्त सूचना के मुताबिक राज्य के सीएम धामी आज यानी सोमवार को हल्द्वानी में पहुंच चुके है। इस दौरान धामी ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लाने वाली है। इसी के साथ ही कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि जिन प्रयोजनों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी। कई जगह उन परियोजनाओं का उल्लंघन हो रहा है।

वहीं, सीएम धामी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि ऐसी सभी भूमि जो नियम संगत नहीं है और कानून का उल्लंघन कर रही है। उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए। इसके अलावा जल्द ही सरकार एक सशक्त भू कानून लेकर आने वाली है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!