Chamoli: भारत-कजाकिस्तान की संयुक्त सैन्य टुकड़ियों ने किया अभ्यास, हथियार प्रदर्शनी व फायरिंग का किया आयोजन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Oct, 2024 09:17 AM

chamoli joint military contingents of india kazakhstan organized exercises

चमोलीः भारत कजाकिस्तान संयुक्त अभ्यास काज़िंद का 08 वां संस्करण जो 30 सितंबर से सूर्या फॉरेन ट्रेनिंग नोड औली में शुरू हुआ था। इसमें बीते रविवार को दोनों देशों की संयुक्त सैन्य टुकड़ियों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इसी के साथ ही हथियारों की...

चमोलीः भारत कजाकिस्तान संयुक्त अभ्यास काज़िंद का 08 वां संस्करण जो 30 सितंबर से सूर्या फॉरेन ट्रेनिंग नोड औली में शुरू हुआ था। इसमें बीते रविवार को दोनों देशों की संयुक्त सैन्य टुकड़ियों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इसी के साथ ही हथियारों की प्रदर्शनी और फायरिंग का आयोजन किया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के औली में चल रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यिस काजिंद में 120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है।  भारतीय वायु सेना के साथ-साथ सहायक शस्त्र और सेवाओं के कर्मियों द्वारा भी इसमें भाग लिया जा रहा हैं। बताया कि संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय सात के तहत संयुक्त उप पारंपरिक संचालन आयोजित करने के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, हथियारों का संचालन और उसके बाद सैनिकों के लिए फायरिंग का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय दल के सैनिकों ने हथियार और उपकरण प्रदर्शन के दौरान कजाकिस्तान दल के सैनिकों के साथ अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किया।

बता दें कि इस अभ्यास के दौरान परिचालन कार्य के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। इसमें हथियारो के गहन प्रशिक्षण सत्र और विभिन्न प्रकार की सामरिक फायरिंग का अभ्यास शामिल रहा। बताया गया कि अभ्यास काज़िंद 2024 का केन्द्रीय उद्देश्य तालमेल और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और क्लोज क्वार्टर बैटल में सामरिक सुस्पष्टता सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त यह संयुक्त युद्ध अभ्यास 13 अक्टूबर को समाप्त होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!