बैगुल नदी से सटे गांवों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए मुहिम शुरू, जिला विभाग ने सिंचाई विभाग को दिए ये निर्देश

Edited By Nitika, Updated: 08 Mar, 2024 12:37 PM

campaign started to provide flood relief to villages adjacent to baigul river

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने सितारगंज के प्रभावित गांवों को बाढ़ से राहत देने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

रुद्रपुर/नैनीतालः उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने सितारगंज के प्रभावित गांवों को बाढ़ से राहत देने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी उदयराज ने सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर ये निर्देश जारी किए।

बैठक में सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने बताया कि बैगुल नदी से सटे अरविंद नगर व झाड़ी नं-9 नदी तट से नीचे होने के चलते वर्षाकाल में आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी भर जाता है। उन्होंने नदी का चैनलाइजेशन कर ऊंचे बंध बनाने का सुझाव दिया। इसके बाद डीएम ने जल भराव क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कर बाढ़ सुरक्षा प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

बता दें कि बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा मुख्य विकासधिकारी मनीष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी, उप जिलाधिकारी रवीन्द्र, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, अधिशासी अभियंता आन्नद सिंह नेगी एवं जिला अपादा प्रबंधन अधिकारी विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!