BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- कल होलिका दहन के बाद प्रदेश में और ज्यादा आए खुशियां

Edited By Harman Kaur, Updated: 06 Mar, 2023 05:16 PM

bjp state president celebrated holi with workers

रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर होली....

देहरादून (आशीष रमोला): रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

PunjabKesari

जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह हर्ष उल्लास का पर्व, रंगो का त्यौहार व भाईचारे का त्यौहार बड़ी खुशियां लेकर के सभी के जीवन में आए। कल होलिका दहन के बाद प्रदेश मैं और ज्यादा खुशियां आए। इस त्यौहार की हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र को लेकर भी शुभकामनाएं देते हुए कहा इस बार के बजट में सभी को उनकी उम्मीदों के अनुसार बजट देखने को मिले, ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!