आशा कार्यकर्ताओं व भोजनमाताओं ने धामी को बताई अपनी समस्याएं, विभिन्न मांगों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 04 Mar, 2024 11:31 AM

asha workers and food mothers told their problems to dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके आवास स्थित कार्यालय में राज्य आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा राज्य भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके आवास स्थित कार्यालय में राज्य आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा राज्य भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

PunjabKesari

मुलाकात के दौरान, यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से धामी को जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर, उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!