Republic day 2023: उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों को मिलेंगे सेवा व विशिष्ट कार्य हेतु पदक

Edited By Nitika, Updated: 25 Jan, 2023 12:41 PM

6 officers of police will get medals for service

उत्तराखंड शासन द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए विभिन्न छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड शासन द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए विभिन्न छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट कार्य के लिए ‘राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक' तीन अधिकारियों दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ और देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत को प्रदान किया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) ‘राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक' राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा का नाम चयनित किया गया है।

वहींं सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, उत्तराखंड। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) तथा सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न बसन्त बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पिथौरागढ़ को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के सम्मान पदकों और चिह्न के लिए पूर्व में 97 पुलिस अधिकारी और कार्मिकों को प्रदान किए जाने की घोषणा की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!