टिहरी में तेज रफ्तार का कहर, कार की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Nitika, Updated: 25 Jun, 2024 04:29 PM

3 dead in road accident

उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

नई टिहरीः उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने बताया कि कार की चपेट में आकर दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रीना नेगी (36) अपनी दो भतीजियों अग्रिमा नेगी (10) और अन्विता (सात) के साथ पालिका कार्यालय रोड पर शाम सात बजे के करीब टहल रही थी कि तभी जाखणीधार के खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली की तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया।

वहीं जोशी ने बताया कि हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अग्रिमा और अन्विता को जिला अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!