उत्तराखंड : 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते की मांग को लेकर पीआरडी कर्मियों का प्रदर्शन तेज

Edited By Sarita Thapa, Updated: 20 Nov, 2026 01:26 PM

uttarakhand prd employees protest

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने साल के सभी 365 दिन रोजगार और होमगार्ड के समान महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग को लेकर युवा कल्याण निदेशालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के साथ सचिवालय में हुई...

देहरादून : उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने साल के सभी 365 दिन रोजगार और होमगार्ड के समान महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग को लेकर युवा कल्याण निदेशालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के साथ सचिवालय में हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद पीआरडी कर्मियों ने बृहस्पतिवार को युवा कल्याण निदेशालय और प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पीआरडी कर्मियों ने बताया कि उन्हें अपनी मांगों पर चर्चा के लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री आर्य से मिलने सचिवालय बुलाया गया था। 

उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद उनकी मांगों पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, इस बैठक की कोई तारीख तय नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने निदेशालय के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे पीआरडी कर्मियों को पुलिस बल का सामना करना पड़ा था। इस बीच, मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग पीआरडी कर्मियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और वे विभाग की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान पीआरडी जवानों की सेवाओं की भी सराहना की। आर्य ने कहा कि कर्मियों की मांगों की तकनीकी और कानूनी पहलुओं के आधार पर समीक्षा की जाएगी। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!