उत्तराखंड पुलिस के साथ बड़ी सफतला, गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Edited By Ramkesh, Updated: 29 Apr, 2026 06:01 PM

uttarakhand police achieves major success arrests marijuana smuggler

उत्तराखंड के देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर जिले भर में सघन...

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर जिले भर में सघन जांच और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कारर्वाई की जा रही है।

इसी कड़ी में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 28 अप्रैल को बाल कुआंरी चौक, लालतप्पड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आकस्मिक जांच के दौरान आनंद राज (36) निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से यह अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कारर्वाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!