Uttarakhand News: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू और मॉडल अनुकृति गुसाईं BJP में शामिल

Edited By Nitika, Updated: 22 Apr, 2024 09:32 AM

rawat daughter in law joins bjp

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहू और मॉडल अनुकृति गुसाईं रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। तीस वर्षीया अनुकृति, उत्तराखंड में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहू और मॉडल अनुकृति गुसाईं रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। तीस वर्षीया अनुकृति, उत्तराखंड में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुसाईं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। गुसाईं ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और उसके बाद प्रदेश में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में हुए मतदान से पहले एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने और नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

हरक सिंह रावत को 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कथित तौर पर कांग्रेस से नजदीकी रखने के कारण भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बाद में, रावत और गुसाईं दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे और गुसाईं को कांग्रेस ने पौड़ी जिले के लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था हालांकि उन्हें भाजपा प्रत्याशीा दलीप सिंह रावत से हार का सामना करना पड़ा था। गुसाईं 2014 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक खिताब भी जीत चुकी हैं।

भाजपा में शमिल होने के बाद गुसाईं ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। गुसाईं ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगी। जिम कॉर्बेट पार्क में कथित अवैध निर्माण के मामले में हरक सिंह के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच को भी गुसाईं के भाजपा में शामिल होने का कारण माना जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!