Uttarakhand: लोकसभा चुनाव के लिए भट्ट, बलूनी व टम्टा के नाम पर बनी सहमति, तीरथ सिंह रावत का कटेगा टिकट!

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Mar, 2024 10:57 AM

consensus made on the names of bhatt baluni and tamta for lok sabha elections

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मंडल की दोनों लोकसभा सीटों पर अपने पुराने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की कवायद में है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के अलावा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से वर्तमान सांसद...

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट पर पुन: विश्वास जताया है। पार्टी पौड़ी गढ़वाल सीट से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काट सकती है। 

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मंडल की दोनों लोकसभा सीटों पर अपने पुराने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की कवायद में है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के अलावा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से वर्तमान सांसद अजय टम्टा के नाम पर लगभग अंतिम सहमति बन गई है। वहीं पार्टी गढ़वाल सीट से इस बार निवर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मैदान में उतारना चाहती है। पार्टी जहां रावत के काम काज से खुश नहीं है, वहीं गृहमंत्री अमित साह के नजदीक होने के नाते बलूनी को इसका फायदा मिल रहा है। उनके नाम पर लगभग अंतिम मुहर लग चुकी है। 

पार्टी टिहरी और हरिद्वार सीट को लेकर अभी असमंजस में है। टिहरी की वर्तमान सांसद महारानी माला राज लक्ष्मी का पार्टी के अंदर विरोध के चलते ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नाम पर भी असमंजस में है। पार्टी यहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतार सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!