Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2024 05:21 PM
राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, राज्य में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान का समय प्रात: 07:00 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के द्दष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और...
देहरादून: लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 अप्रैल को प्रथम चरण में उत्तराखंड में होने वाले मतदान से पूर्व मंगलवार मध्य रात्रि से राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पूरी तरह सील कर दी जाएंगी। इस दौरान, सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। मतदान से तीन दिन पहले यानी आज राज्य के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 12 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई।
17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रहेगा ड्राई डे
राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, राज्य में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान का समय प्रात: 07:00 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के द्दष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस से 72 घंटे पहले अर्थात आज मध्य रात्रि से इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके द्दष्टिगत, अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील रहेगी। जबकि अंतरराज्यीय सीमा पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।
2 पोलिंग पार्टियों का किया गया प्रस्थान
जोगदंडे ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्रवाई अभी गतिमान है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं। उन्होंने बताया कि आज इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान किया जा रहा है। इन पोलिंग पार्टियों को आज सुबह से सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। यह पार्टियों दूरस्थ मतदान केंद्रों पर भेजी जा रही हैं।