उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने की शुष्क ऋतु के बीच सावधानी बरतने की अपील

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Oct, 2024 02:46 PM

weather patterns changed in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। इसके चलते सुबह और शाम के समय लोग ठंडी-ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में शुष्क ऋतु का अनुमान जताया है। ऐसे में विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर लोगों से...

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। इसके चलते सुबह और शाम के समय लोग ठंडी-ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में शुष्क ऋतु का अनुमान जताया है। ऐसे में विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

जानकारी के अनुसार राज्य में मौसम के बदलने के बाद जहां दोपहर में धूप खिली रहती है। वहीं दिन और रात के समय हवा चलने से राज्य में ठंड ने दस्तक दी है। इसके चलते पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसी के साथ ही निचले इलाकों में न्यूनतम तापमान भी गिर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में शुष्क ऋतु रहने का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम में बदलाव को लेकर लोगों को वायरल फीवर व अन्य बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने की आशंका जताई है। इसी के अतिरिक्त दून में अधिकतम तापमान 32°C एवं व न्यूनतम तापमान 17°C  रहने की संभावना जताई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!