दीपावली को लेकर अल्मोड़ा के बाजारों में लौटी रौनक, व्यापारियों के खिल उठे चेहरे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Oct, 2024 03:26 PM

vigor returned to almora markets due to diwali

अल्मोड़ाः देशभर में दीपावली पर्व को लेकर लोगो में उमंग और उत्साह है। वहीं, अल्मोड़ा में भी दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट चुकी है। इसी बीच  आज यानी 29 अक्टूबर को धनवंती त्रियोदशी के दिन बाजार मे लोगों की भीड़ उमड़ी हुई। इसके चलते बाजारों में...

अल्मोड़ाः देशभर में दीपावली पर्व को लेकर लोगो में उमंग और उत्साह है। वहीं, अल्मोड़ा में भी दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट चुकी है। इसी बीच  आज यानी 29 अक्टूबर को धनवंती त्रियोदशी के दिन बाजार मे लोगों की भीड़ उमड़ी हुई। इसके चलते बाजारों में खरीदारों की इस भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है।

अल्मोड़ा में दीपावली और धनतेरस पर्व के बीच बाजार में रौनक लौट आई है। इस दौरान लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोगों ने अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है। साथ ही आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ेगी जो पूरे पर्व तक रहेगा। इस बार तांबे के बर्तन के साथ ही ऐपण से पिरोए गए बर्तन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। 

वहीं, इस मौके पर व्यापारी सक्षम अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज अधिक बढ़ गया है। लेकिन धनतेरस के अवसर पर लोग अपने घरों से निकल कर बर्तनों आदि की खरीदारी कर रहे है। इसके चलते दीपावली पर्व को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। ऐसे में दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि इस त्योहार के सीजन में उनकी कमाई बहुत अच्छी होने वाली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!