हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के CM धामी , एफटीआई सभागार में विकास कार्यों की कर रहे समीक्षा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Nov, 2024 01:42 PM

uttarakhand cm dhami reached haldwani

हल्द्वानीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच चुके है। इस दौरान सीएम धामी एफटीआई (FTI) सभागार हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे है। बता दें कि सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच चुके है। इस दौरान सीएम धामी एफटीआई (FTI) सभागार हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे है। बता दें कि सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 30 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर है। इसी बीच सीएम धामी एफटीआई सभागार में लोनिवि, ऊर्जा और पेयजल विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे है। इसके पश्चात सीएम हल्द्वानी में बन रहे सिटी पार्क का अवलोकन भी करेंगे। वहीं, दोपहर करीब 2 बजे पुष्कर सिंह धामी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित “उत्तराकॉन 2024” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री धामी शाम 4 बजे हल्द्वानी से देहरादून(Dehradun) के लिए प्रस्थान करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर विधायक बंशीधर भगत,सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा , सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं, इस आत्मीयतापूर्ण स्वागत के लिए धामी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!