PM मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से UCC का वादा पूरा करने जा रहे: पुष्कर सिंह धामी

Edited By Nitika, Updated: 07 Feb, 2024 01:51 PM

statement of dhami

उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक प्रस्तुत कर दिया गया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक प्रस्तुत कर दिया गया। बहुचर्चित इस विधेयक पर अपराह्न शुरू हुई चर्चा के बाद, देर शाम नेता सदन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हमने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लाने का जो ‘संकल्प' प्रकट किया था, उसे आज हम पूरा करने जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा में पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लिए वह ऐतिहासिक क्षण निकट है, जब उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का मजबूत आधार स्तम्भ बनेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!