Uttarakhand News... विधानसभा अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 25 Jan, 2024 10:52 AM

ritu khanduri paid courtesy call to cm dhami

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, दोनों के बीच प्रदेश के विकास एवं विभिन्न समसामायिक विषयों को लेकर चर्चा की।

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, दोनों के बीच प्रदेश के विकास एवं विभिन्न समसामायिक विषयों को लेकर चर्चा की।

पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को रामचरित मानस भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में किए जा रहे विकास कार्यों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। साथ ही, उन्होंने कोटद्वार के विकास में पूर्ण सहयोग मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बल पर राज्य विकास ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!