Uttarakhand News: राष्ट्रपति मुर्मू ने बद्रीनाथ धाम के किए दर्शन, देश की खुशहाली की कामना की

Edited By Nitika, Updated: 08 Nov, 2023 04:08 PM

president murmu visited badrinath dham

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में भगवान बद्री विशाल की करीब 25 मिनट तक पूजा अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

गोपेश्वरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने मंदिर में भगवान बद्री विशाल की करीब 25 मिनट तक पूजा अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

PunjabKesari

इससे पहले, मुर्मु भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ में सेना के हेलीपैड पर पहुंची, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भी मौजूद रहे। यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ सीधे मंदिर पहुंचीं और मंदिर में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी विधिवत पूजा संपन्न करवाई। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बदरी विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखी। मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मंगलवार को देहरादून पहुंची थीं। मंगलवार शाम को देहरादून राजभवन पहुंचने के बाद उन्होंने राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-राजी और बुक्सा से संवाद किया। मुर्मू ने जनजातियों से केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने को कहा, जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि समुदाय इसके लिए स्वंय जागरूक रहें और स्वयं भी आगे बढ़ने के प्रयास करें।

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त होने से वे सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से भी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के जनजातीय समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे हैं। समुदाय के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भी भेंट की गई। राजी जनजाति समुदाय द्वारा इस मौके पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!