पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन दिनों में दूसरी घटना

Edited By Sahil Kumar, Updated: 27 May, 2026 05:56 PM

one person died due to lightning in pithoragarh second incident in three days

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक व्यक्ति की तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में आकाशीय बिजली से हुई मौत की यह दूसरी घटना है। धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी...

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक व्यक्ति की तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में आकाशीय बिजली से हुई मौत की यह दूसरी घटना है। धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी के एस रावत ने बताया कि मंगलवार को सुवा गांव में 48 वर्षीय राम सिंह घास के एक मैदान में अपनी भेड़ें चराने गए थे, उसी समय अचानक मौसम खराब हुआ और उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।

रावत ने बताया कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिंह का शव धारचूला नहीं लाया जा सका जिसे लाने के लिए बुधवार को पुलिस टीम रवाना हुई। एक ऐसी ही अन्य घटना, रविवार को धारचूला के रापकिया घास के मैदान में हुई।

धारचूला के तहसीलदार शेखर राणा ने बताया कि दारमा घाटी के खेत गांव के 35 वर्षीय तेज सिंह रापकिया घास के मैदान में भेड़े चराने गये थे और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!