दशहरा पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन,मुख्य अतिथि के रूप में CM धामी होंगे शामिल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2024 02:25 PM

on the occasion of dussehra festival program organized

देहरादूनः आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं इस शुभ अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

देहरादूनः आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं इस शुभ अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा। वहीं इस बार के दशहरा पर्व पर रावण का कद घटा दिया गया है, जबकि लंका बड़ी दिखाई गई है। सूत्रों की मानें तो पिछली बार परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रदेश महामंत्री हरीश डोरा ने बताया कि समिति की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ लंका का दहन भी होगा। इससे पहले हर बार की तरह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बता दें कि बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने रावण दहन के लिए पुतले को इस बार दिल्ली से बनवा कर मंगाया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 5:30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!