हे भगवान यह क्या? बच्चे की Ice Cream से निकली जमी हुई छिपकली, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2025 12:37 PM

oh god what is this a frozen lizard came out of the child s ice cream

Uttarakhand desk: इन दिनों गर्मी पूरे जोरों से पड़ रही है। ऐसे में हर कोई ठंडे-ठंडे पदार्थ खाने में जुटा है। विशेषकर बच्चे आइसक्रीम की मांग करते है। लेकिन अब बच्चों को सावधानी से आइसक्रीम ले कर दें। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है। जहां...

Uttarakhand desk: इन दिनों गर्मी पूरे जोरों से पड़ रही है। ऐसे में हर कोई ठंडे-ठंडे पदार्थ खाने में जुटा है। विशेषकर बच्चे आइसक्रीम की मांग करते है। लेकिन अब बच्चों को सावधानी से आइसक्रीम ले कर दें। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है। जहां एक बच्चे ने रेहड़ी से कुल्फी खरीदी। जिसमें से जमी हुई छिपकली निकली है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए है।

दरअसल, यह मामला पंजाब लुधियाना से प्रकाश में आया है। जहां ग्यासपुरा की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे ने रेहड़ी से कुल्फी खरीदी और खाने लगा। इस दौरान लगभग आधी कुल्फी खाने के बाद छिपकली दिखाई दी। परिजनों को इस बारे में जानकारी मिलने पर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।  

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को पकड़ लिया और उसे यहां आने से मना किया। लेकिन दोबारा फिर आने पर लोगों ने उसकी पिटाई की है। वहीं, आइसक्रीम विक्रेता कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं है सारा माल कंपनी से पैक होकर आता है। इसके अलावा हेल्थ विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!