वन विभाग की टीम ने घुरड़ हिरन के मांस सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जांच के लिए भेजा सैंपल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2024 08:41 AM

forest department team arrested 2 accused along with ghurd deer meat

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें जिले के गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से घुरड़ जो कि हिमालय हिरण की ही एक प्रजाति है। इस जंगली जीव के 5 किलो मांस सहित 2 अपराधियों को गिरफ्तार...

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें जिले के गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से घुरड़ जो कि हिमालय हिरण की ही एक प्रजाति है। इस जंगली जीव के 5 किलो मांस सहित 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं बरामद किए गए मांस के सैंपल को वन्यजीव परीक्षण के लिए भेजा गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी के दौरान घुरड़ हिरन के खुर, खाल और फ्रिज से रखा 5 किलो मांस बरामद किया है। वहीं मौके पर ही वन विभाग की टीम ने वन्य जीव का शिकार करने वाले दो अभियुक्त साजिद खान, और नेपाल मूलवासी तुला बहादुर को अपनी कस्टडी में लिया हैं। बताया गया कि अन्य दो अभियुक्त विजय दनोशी और प्रमोद भंडारी मौके से फरार हो गए।  जिनकी तलाश में अब वन विभाग की टीम जुट गई।

डीएफओ पौड़ी ने जानकारी दी है कि वन विभाग की टीम को एक गुप्तचर ने घुरड़ के शिकार की सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर विभाग ने छापेमारी कर 1 बंदूक व हिरण के मांस सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब बरामद मांस के सैंपल को वन्यजीव परीक्षण के लिए भेजा गया है। जिसके बाद इस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!