रुद्रप्रयाग में प्रसिद्ध जागतोली महोत्सव का समापन, CM धामी ने की मेले को 5 लाख देने की घोषणा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2024 08:59 AM

famous jagatoli mahotsav concludes in rudraprayag

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध जागतोली महोत्सव का विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया है। इस दौरान मेले में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करनी थी किन्तु खराब मौसम के...

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध जागतोली महोत्सव का विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया है। इस दौरान मेले में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करनी थी किन्तु खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री नहीं आ पाए। वहीं मुख्यमंत्री ने फोन कॉल के जरिये जनता को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने जागतोली महोत्सव को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

दरअसल, बीती 13 सितंबर को रुद्रप्रयाग में प्रसिद्ध जागतोली महोत्सव का समापन हो गया है। इस दौरान बारिश के कारण सीएम धामी मेले में नहीं पहुंच पाए। इसमें धामी ने दूरभाष के जरिए मेले को 5 लाख की राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कोटखाल-जागतोली को चोपड़ा गढ़ी धार मिसिंग मार्ग का जल्द टेंडर करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को बताया। इससे पूर्व मेले में उत्तराखंड अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की यह महोत्सव पहाड़ की परंपराओं को समेटे हुए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मेले को और अधिक भव्य रूप देने के लिए जो भी प्रयास होंगे वह किए जाएगे। उन्होंने महोत्सव में पहुंची समस्त जनता का आभार जताया। वहीं महोत्सव मे प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा, सौरभ मैठाणी, पूनम सती ने महोत्सव में अपनी जोरदार रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिसने पूरे मेले का समा बांध दिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!