CM धामी ने चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता की समाप्त

Edited By Nitika, Updated: 29 Mar, 2023 01:53 PM

dhami abolishes the compulsion of registration of local people

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आगामी 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने के आदेश दिए।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आगामी 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने के आदेश दिए।

PunjabKesari

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर यहां एक बैठक में धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारों धामों के दर्शन के लिए जाने वाले स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त की जाए। धामों के तीर्थ-पुरोहित पिछले काफी समय से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं खासतौर से स्थानीय तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

व्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से जो भी आवश्यक जानकारी लेनी है, केवल एक बार राज्य के प्रवेश बिंदु पर ली जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने यात्रा मार्ग में आने वाले पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों के रहने एवं सोने की व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए 'यात्रा मित्र' के तौर पर कुछ स्थानीय लोगों को रखने के निर्देश भी दिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!