लोकसभा चुनावों की सुगाबुगाहट के बीच राजनैतिक उलटफेर शुरू, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

Edited By Nitika, Updated: 26 Feb, 2024 10:51 AM

congress officials and workers joined bjp

आसन्न लोकसभा चुनावों की सुगाबुगाहट के मध्य, राजनैतिक उलटफेर शुरू हो गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देहरादून स्थित मुख्यालय में रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की...

देहरादूनः आसन्न लोकसभा चुनावों की सुगाबुगाहट के मध्य, राजनैतिक उलटफेर शुरू हो गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देहरादून स्थित मुख्यालय में रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा महामंत्री आदित्य कोठारी ने इन नवागत का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने नवांगुतक सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जो विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमें मिला है। उन्होंने आह्वान किया कि अगले सौ दिन एकजुट होकर पूर्ण क्षमता से चुनाव में पार्टी का काम कर, प्रधानमंत्री मोदी के रूप में देश को सुनहरा भविष्य देने में सहभागी बने।

वहीं भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि, पौड़ी आनंद सिंह नेगी ने विश्वास दिलाया कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका सौंपेगी, उसका वे पूर्ण जिम्मेदारी से वहन करेंगे। उन्होंने कहा, मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे सब आज भाजपा में आए हैं। उनके साथ जिला सचिव, पौड़ी धर्मेश चौहान, मीडिया प्रभारी पाबों ब्लॉक नवीन भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र रावत, सुरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कमेटी, पाबो रमेश ढोंडियाल, पूर्व प्रधान बलबीर गुसाईं, ओम प्रकाश रावत, शिवदत्त पंत, प्रदीप नेगी, महेश नेगी, सुरेंद्र रावत, महावीर नेगी, मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी, पूरन राणा, रणवीर चौहान, डॉक्टर शिवचरण नौटियाल के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

इस दौरान, भाजपा अनुसूचित मोर्चे की राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वराज विद्वान, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, सुनीता विद्यार्थी, चंडी प्रसाद बेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!