रूड़की में CM धामी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाला रोड शो, मतदाताओं से की वोट की अपील

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jan, 2025 02:56 PM

cm dhami took out a road show in support of the bjp candidate

रूड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकाला। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को जिताने की लोगों से अपील की।

रूड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकाला। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को जिताने की लोगों से अपील की।

दरअसल, आज यानी मंगलवार को सीएम धामी रुड़की पहुंचकर नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल रोड शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीएम ने देवतुल्य जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील की। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री धामी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।  सीएम धामी और पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को वोट देने की अपील की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता सीएम धामी और पूर्व सांसद निशंक का फूलों से स्वागत करते नजर आए। सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो रुड़की शहर के रामनगर से शुरू होकर सिविल लाइन,मेन बाजार होता हुआ नगर निगम पर समाप्त हुआ।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जिसने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि रुड़की में मेयर भाजपा की बनेगी। कहा कि यह जनता ने तय कर लिया है। रुड़की शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!