CM धामी ने केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं के संबंध में श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2024 11:53 AM

cm dhami performed puja at kedarnath dham

रूद्रप्रयागः आज यानी 1 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे है। इस दौरान सीएम धामी ने सनातन संस्कृति की महानता के प्रतीक, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। वहीं,...

रूद्रप्रयागः आज यानी 1 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे है। इस दौरान सीएम धामी ने सनातन संस्कृति की महानता के प्रतीक, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केदार धाम में आए श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने केदार बाबा के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसी के साथ ही धामी ने बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल हेतु प्रार्थना की। इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व सम्मानित पुरोहितगणों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। वहीं, इस मौके पर धामी ने कहा कि इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना हमारी (भाजपा) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदार धाम में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए है। इसके अतिरिक्त धामी ने श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!